आज हम आपको दुनिया के 3 सबसे श्रापित खजानों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आज तक जिसने भी खोजा, उसकी रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। आपने आज से पहले ऐसी घटनाओं के बारे में कभी नहीं सुना होगा, तो आइए जानते हैं इनके बारे में
राजा टूट का खजाना
इसके श्राप से पूरी दुनिया घबराती है। जब साल 1922 में पहली बार इजिप्टोलॉजिस्ट ने इस मकबरे को खोजा तो दीवार पर बने शिलालेख का मतलब था कि जो भी इस मकबरे को छूएगा, उसकी तरफ मौत तेजी से चली आएगी। लेकिन उस टीम ने इस पर ध्यान न देते हुए उस मकबरे से बेकार चीजों को हटा दिया। फिर इसके 6 हफ्ते बाद उनमें से किसी एक इंसान की मौत हो गई और ऐसे ही पूरी टीम की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। अब तक इसके श्राप से 11 लोगों की मौत हो गई है।
कहुन्गा पास
साल 1964 में डियोगो मोरानो नाम के एक व्यक्ति ने अपनी टीम के साथ यहां पहाडों पर खजाना ढूंढ लिया। जब वो उस खजाने को ले जा रहे थे तो उनमें से एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई और दूसरे व्यक्ति ने उन्हें धोखा देना चाहा, इसलिए उन्होंने खजाने का बटवारा करके उसे पहाड़ों में छुपा दिया। लेकिन जब उन्हें खजाने के चोरी हो जाने के बारे में पता चला तो वो एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे और लड़ाई में 2 लोगों की मौत हो गई। जब मोरानो अपने हिस्से के खजाने को बेचने ले जा रहा था तो रात को उसे एक भयानक सपना आया। जिसमें वो खजाने के साथ मर गया था, इसलिए उसने खजाने को एक बड़े पेड़ के नीचे दबा दिया। उसके बाद मोरानो पूरी जिंदगी बीमार रहा। जब वो मरने वाला था तो उसने अपने आखिरी शब्दों में उस खजाने की जगह के बारे में अपने दोस्त को बताया ताकि वो उसे निकाल ले। जब उसका दोस्त अपने बेटे के साथ वहां जाता है तो एक की मौत हो जाती है और दूसरा अपनी जान बचाकर भाग जाता है। आज भी वो खजाना उस पेड़ के नीचे दफन है।
बगीचे में खजाना
साल 2011 में एक व्यक्ति को अपने बगीचे में खजाना मिला तो उसने पुलिस को इसके बारे में बताया। 777 लेकिन उसके 85 साल के पड़ोसी का दावा था कि यह खजाना श्रापित होने की वजह से उसने इसे यहां पर गाड़ दिया था। जिसके बाद कोर्ट उसकी बात को मानकर वो खजाना उसे दे देती है। लेकिन वो खजाना मिलने के बाद उसकी मौत हो जाती है और करीब 10 दिन के बाद उसकी बेटी बीमारी की वजह से गुजर जाती है। वैसे आप इन खजानों के बारे में क्या सोचते हैं? हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।