दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से लगातार राहत दी जा रही है। इसी क्रम में सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति का आदेश जारी किया गया है,
इसमें लोगों को जाने पर लगाया गया प्रतिबंध भी खत्म कर दिया गया है। वहीं रायपुर और जांजगीर जिला प्रशासन के अनलॉक के लिए नई गाइडलाइन जारी करने के बाद दुर्ग कलेक्टर ने जारी गाइडलाइन के अनुसार दुर्ग में सभी दुकानें अब रात 8 बजे तक खुलेंगी और होटल-रेस्टोरेंट और बार रात 10 बजे तक खुलेंगे। इस संबंध में कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आदेश जारी किया है।