आज के जमाने में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल तो हर कोई करता है, लेकिन हर टेक्नोलॉजी सभी लोगों द्वारा देखी जा चुकी हो? यह जरूरी नहीं है इसलिए आज हम आपके सामने दुनिया के 5 ऐसे बेहतरीन आविष्कार लेकर आएं हैं, जिन्हें आपने आज से पहले नहीं देखा होगा।
5. सीवो :- आपने व्हील-चेयर जैसे कई साधनों को देखा होगा। ये साधन उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित होते हैं, जो अपने पैरों पर चल नहीं सकते। लेकिन एक व्हील-चेयर हर वो काम नहीं कर सकती, जो एक इंसान अपने पैरों से कर सकता है। लेकिन सीवो नाम की यह व्हील-चेयर आपकी आधी-सी ज्यादा समस्याओं का समाधान कर देती है। यहां तक कि अगर आपको सीढ़ियों पर चढ़ना है, तब भी आपको किसी और इंसान की सहायता की जरूरत नहीं पड़ती। आपको बता दें कि सीवो अभी बाजार में उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण इसकी कीमत क्या होगी? यह भी कोई नहीं जानता। लेकिन कंपनी का कहना है कि वो जल्दी इसे आम लोगों के लिए बाजार में लांच कर देगी।
4. ऊलो :- यह एक तरह का ऐसा इलैक्ट्रोनिक ऊल्लू है, जो हर समय आपकी चीजों का ध्यान रखता है। इस डिवाइस को इतना फ्यूचरिस्टिक बनाया गया है कि आप सोच भी नहीं पाते, उतने में तो यह मौजूदा जगह में हुई एक छोटी-सी हलचल को भी अपनी आंखों में कैद कर लेता है और आपके द्वारा दिए गए हर इशारे पर रिएक्ट भी करता है। यहां तक कि जब इसकी बैटरी कम होने लगती है, तो यह अपनी आंखों को एकदम नींद भरी बना लेता है। जिससे कि आप समझ जाएं कि इसे चार्ज करने की आवश्यकता है।
3. हबलोट :- एमपी-05 मशीनों का एक बेहतरीन तालमेल आपको इस घड़ी में देखने को मिल जाएगा। फेरारी कंपनी ने इस घड़ी को अपनी कार की डिजाइन के हिसाब से ही डिजाइन किया है। जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। आपको बता दें कि फेरारी ने इस तरह की केवल 50 घड़ियां ही बनाई हैं, जो कि देखने में टेक्नोलॉजी का एक बेजोड़ उदाहरण मानी जा सकती हैं। दरअसल, इसमें दिए गए समय को भी समझने के लिए आपको इसे एक बार समझना पड़ेगा।
2. मेयो :- ब्रेसलेट की तरह नजर आने वाली यह चीज आपके सभी गैजेट्स को कंट्रोल कर सकती है। हर वो गैजेट, जो कंट्रोलर से कंट्रोल किया जाता है। उसे मेयो कंट्रोल कर सकता है। दरअसल, यह डिवाइस आपके हाथों की हड्डियों या फिर कहें कि आपकी मास-पेशियों की हलचल को समझ कर उन पर एक्शन लेता है। 15 हजार रुपये का यह डिवाइस मानो आपकी जिंदगी के हर काम को आसान बना देता है।
1. सकर्बिट :- कैसा हो अगर आप अपनी दीवार पर अपनी पसंदीदा किसी भी तस्वीर को देखना चाहे? सकर्बिट कुछ ऐसा ही काम करता है, जो आपके एक आदेश से आपकी पसंदीदा तस्वीर को आपकी दीवार पर छाप देता है और आपका मन उस तस्वीर से भर जाने पर उसे दीवार से मिटा भी देता है। आपको इस डिवाइस को चलाने के लिए केवल 4 मार्कर और बिजली की जरूरत होती है। इसके अलावा इसे अपने काम को करने के लिए किसी और सहायता की जरूरत नहीं होती। आपको इनमें से कौन-सा आविष्कार सबसे अच्छा लगा? हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।