हमारे समाज में अपराध के ना जाने कितने मामले प्रतिदिन उजागर होते हैं, लेकिन हाल ही में पंजाब में अपराध का एक ऐसा मामला उजागर हुआ है। जिसे जानने के बाद सुनने वाला दंग रह गया। दरअसल पंजाब में एक बहन ने सिर्फ अपने छोटे से फायदे के लिए अपने ही भाई से फर्जी शादी कर ली। लेकिन जब पुलिस को इस बात का पता चला तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद दोनों भाई बहन और उनके परिवार वाले छिपे हुए हैं। हालांकि इस लड़की ने अपने भाई से शादी क्यों की यह जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
बताते चलें कि लड़की विदेश में जाकर शिफ्ट होना चाहती थी। लेकिन भारत सरकार और ऑस्ट्रेलिया की सरकार की तरफ से लड़की का वीजा नामंजूर कर दिया गया। लेकिन लड़की का भाई ऑस्ट्रेलिया का एक स्थाई नागरिक है तथा वहीं पर नौकरी भी करता है। जिसके चलते लड़की और घर वालों ने लड़की को विदेश में बसाने के लिए उसके ही भाई से फर्जी शादी रचाने की साजिश रची। जिसके बाद दोनों भाई बहन ने गुरुद्वारे में जाकर समाज की तमाम रीति-रिवाजों को तोड़ते हुए शादी की और कोर्ट में भी जाकर अपनी शादी रजिस्टर कर दी। जिसके बाद तमाम फर्जी कागजात भी बनवाए गए।
हालांकि जब भाई बहन की शादी की खबर समाज में फैली तो तमाम लोगों ने नाराजगी जताई तथा इसी बीच किसी ने पुलिस को भी इस बात की जानकारी दे दी। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की तथा पता चला कि मात्र लड़की ने विदेश में शिफ्ट होने के लिए अपने भाई से फर्जी शादी की है। इतना ही नहीं उन दोनों ने तमाम ऐसे फर्जी कागजात भी बनवाए हैं, जिससे यह साबित हो सके कि वह लड़की एनआरआई लड़के की पत्नी है ना की बहन। हालांकि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की दोनों ही छुपे हुए हैं तथा पुलिस लगातार दबिश बनाए हुए हैं। लेकिन इस पूरे कांड के बारे में आपकी क्या राय है? तथा क्या यह सही हुआ।