प्रसार भारती ने दो साल के लिए न्यूज़ एजेंसी हिंदुस्तान समाचार के साथ किया कॉन्ट्रैक्ट साइन

प्रसार भारती ने फिर से न्यूज एजेंसी हिंदुस्तान समाचार के साथ दो साल (14 फरवरी, 2023 से 31 मार्च, 2025 तक) का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती ने साल 2020 में समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) का सब्सक्रिप्शन खत्म कर दिया था।प्रसार भारती के माध्यम से ही दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) प्रसारित होता है। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कॉन्ट्रैक्ट 12 भाषाओं में न्यूज फीड के लिए हुआ था।

हिन्दुस्तान समाचार का इतिहास RSS से जुड़ा है और इस लिए हिन्दुस्तान समाचार में हमेशा ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लोगों का वर्चस्व रहा है। इस कॉन्ट्रैक्ट में कहा गया है की 10 नेशनल और 40 लोकल न्यूज़ रीजनल भाषा में देंगे। प्रसार भरती ने नए कॉन्ट्रैक्ट साइन करते ही PTI और UNI का कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म कर दिया। PTI और UNI से प्रसार भर्ती को 2006 से न्यूज़ प्राप्त हो रही थी।

इस सर्विस के लिए सरकार हिंदुस्थान समाचार को कुल 7.70 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। यानी एक महीन के लिए 30.17 लाख रुपये का भुक्तान करेगी । इससे पहले UNI और PTI 5 से 9 करोड़ में ही न्यूज़ दिया करती थी। और UNI और PTI केवल दो ही भाषाओ हिंदी और इंग्लिश में न्यूज़ दिया करती थी। प्रसार भारती के CEO गौरव द्विवेदी ने रविवार को द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “हिंदुस्तान समाचार के साथ हमारा एक पूर्व अनुबंध था, जिसे इस महीने नवीनीकृत किया गया।”

Leave a Comment